ग्रा पं करहीकछार के डोंगरीपारा में बैगा जनजाति के घर-घर पहुंच रहा सर्वे, योजनाओं का भी दी जा रही जानकारी

ग्रा पं करहीकछार के डोंगरीपारा में बैगा जनजाति के घर-घर पहुंच रहा सर्वे, योजनाओं का भी दी जा रही जानकारी 
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news 

कोटा /जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत ग्राम डोंगरीपारा, पंचायत करहीकछार में बैगा जनजाति के परिवारों का विशेष सर्वे अभियान चलाया गया। यह कार्य सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग बिलासपुर श्री संजय चंदेल के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है।*
*अभियान के तहत छात्रावास एवं आश्रम अधीक्षकों द्वारा बैगा जनजाति के घर-घर जाकर पंजीयन कार्य किया जा रहा है। सर्वे कार्य जनजाति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विकसित “सर्वे सेतु” ऐप के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे डेटा का सटीक और डिजिटल संकलन सुनिश्चित हो सके।*
*सर्वे के दौरान न केवल पंजीयन किया जा रहा है, बल्कि बैगा परिवारों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस पहल से जनजातीय समुदाय तक सरकारी योजनाओं की पहुंच और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments