रतनपुर पुलिस ने भेडिमुडा रतनपुर चौक में देर रात तलवार लहराने वाला बदमाश को किया गिरफ्तार,
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news
रतनपुर/थाना रतनपुर क्षेत्र में देर रात तलवार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार भी जब्त की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात्रि में भेंड़ीमुड़ा रतनपुर चौक के पास एक व्यक्ति द्वारा तलवार लहराकर लोगों को भयभीत करने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर मौके पर पहुंची।
पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान दुर्गा सिंह (34 वर्ष) निवासी भेंड़ीमुड़ा रतनपुर, हाल निवास श्लोक विहार सरकंडा बिलासपुर के रूप में हुई। उसके पास से एक धारदार तलवार बरामद कर जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।*
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
0 Comments