टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर सड़ी-गली अवस्था में मिला गौवंश का शव, दुर्गंध से लोग परेशान

टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर सड़ी-गली अवस्था में मिला गौवंश का शव, दुर्गंध से लोग परेशान
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg 

पेंड्रा/बिलासपुर। पेंड्रा-बिलासपुर रेल मार्ग पर टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक गौवंश का शव कई दिनों से पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब चार-पांच दिन पहले गौवंश की मौत हुई थी, लेकिन अब तक शव को वहां से हटाया नहीं गया है।
शव सड़-गल जाने के कारण आसपास तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे रेलवे स्टेशन एवं आसपास से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित रेलवे विभाग एवं जिम्मेदार अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर गौवंश के शव को तत्काल हटवाने और उचित स्थान पर निस्तारण कराने की मांग की है, ताकि दुर्गंध और संक्रमण की आशंका से लोगों को राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments