आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लटका ताला, ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही स्वास्थ्य सुविधा
संवाददाता बैजनाथ पटेल की खास रिपोर्ट
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ग्रामीणों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना, जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्था सुधारने की मांग
कोटा जनपद उपाध्यक्ष मनोहर सिंह राज के गृह ग्राम छतौना में स्वास्थ्य सुविधा ढप
कोटा । छतौना ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर ही ताला लटका होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शासन की मंशा है कि गांव के लोगों को उनके नजदीक ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें, लेकिन केंद्र बंद रहने से इस उद्देश्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जब स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा रहता है, तब सामान्य बीमारी, प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के लिए भी उन्हें दूसरे स्थानों का रुख करना पड़ता है। इससे विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद मरीजों को दिक्कत होती है।
सवाल यह है कि ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए बनाए गए आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ताला क्यों लगा है? क्या यहां नियमित रूप से स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं? यदि केंद्र बंद रहता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है?
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति और सेवाओं की निगरानी की जाए, ताकि ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
""वही विभाग सम्बंधित जानकारी सम्पर्क करने का प्रयास किया पर सम्पर्क नही हो पाया
"जयंती चेलकर cho आयुष्मान आरोग्य मंदिर छतौना "
अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस समस्या को गंभीरता से लेकर कब तक व्यवस्था सुधारता है और ग्रामीणों को उनका स्वास्थ्य सुविधा का अधिकार मिल पाता है।
0 Comments