ट्रक रोकवाकर पैसों की मांग करने वाले 3 आरोपी गिरप्तार

ट्रक रोकवाकर पैसों की मांग करने वाले 3 आरोपी गिरप्तार
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg 

 बेलगहना/प्रार्थी सनत तिवारी निवासी जिला अनूपपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की शनिवार को ट्रक में कोयला लोड कर चलाते हुए कटनी ले जा रहा था कि रात्रि करीबन 8:30 बजे दारसागर चौक के पास चार व्यक्ति आये और ट्रक के सामने खड़ा होकर ट्रक को रुकवा कर ड्राइवर से 5000रु की मांग करने लगा नहीं देने पर एक राय होकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते हुए जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी को हाथ मुक्का से मारपीट किया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी बेलगहना में धारा सदर का अपराध कायम कर घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया,जो आरोपियों की पतासाजी कर तत्काल कार्यवाही कर गिरप्तार करने की निर्देश प्राप्त कर रविवार को आरोपी -नागेंद्र जायसवाल उर्फ मिट्ठू पिता पदुमलाल जैसवाल उम्र 24 वर्ष निवासी चपोरा थाना रतनपुर, 2- प्रभात मरकाम उर्फ ओम पिता शिवराम सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी बासाझाल थाना रतनपुर जिला बिलासपुर तथा दुर्गेश कुमार उइके पिता राम जी उइके उम्र 20 वर्ष निवासी चपोरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर  को पकड़ कर हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये,प्रकरण के तीनों आरोपियों को  गिरप्तारी के कारणों से अवगत कराकर विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments