ग्राम पंचायत मिट्ठूनवागांव में मछुआ प्रशिक्षण शिविर संपन्न, समूहों को दिए गए मछली पालन के गुर
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg
कोटा। शनिवार शाम लगभग 6 बजे मिली जानकारी अनुसार की विकासखंड कोटा के ग्राम पंचायत मिट्ठूनवागांव में मत्स्य पालन विभाग द्वारा आयोजित मछुआ प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर में मछली पालन से जुड़े समूहों के सदस्यों को मत्स्य पालन की विभिन्न तकनीकों एवं महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया।*
*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य रोहणी नेतु यादव उपस्थित रहीं। वहीं मत्स्य निरीक्षक हिगलाज साहू ने प्रशिक्षणार्थियों को मछली पालन की वैज्ञानिक पद्धति, तालाब प्रबंधन, मछलियों के बीज का चयन, उचित आहार, जल की गुणवत्ता बनाए रखने तथा मछलियों की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
प्रशिक्षण के दौरान मछली पालन करने वाले समूहों को कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा मत्स्य पालन को आय का एक बेहतर साधन बनाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही मछली पालन के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी गई।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण मछुआ समूहों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना तथा उन्हें मत्स्य पालन के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। प्रशिक्षणार्थियों ने शिविर में मिली जानकारियों को मछली पालन के कार्य में उपयोगी बताते हुए इसे लाभकारी पहल बताया।
0 Comments