रामचरितमानस कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अटल श्रीवास्तव, 200 मीटर सीसी रोड का किया भूमिपूजन

रामचरितमानस कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अटल श्रीवास्तव, 200 मीटर सीसी रोड का किया भूमिपूजन
कटैयापारा में ग्रामीणों ने विधायक का किया भव्य स्वागत

कोटा। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव मंगलवार रात करीब 9 बजे ग्राम पंचायत कुरवार के आश्रित ग्राम कटैयापारा पहुंचे। यहां दीपावली पर्व के अवसर पर आयोजित रामचरितमानस कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान विधायक श्रीवास्तव ने ग्राम में 200 मीटर लंबी सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। सड़क निर्माण की सौगात मिलने पर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक का ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अश्वनी उद्देश, अमित बाजपेई, शिवदत्त पांडेय, रामचंद्र गंधर्व, गौरी पैकरा, उत्तम जायसवाल, जवाहर यादव, अक्षय सात्विक तिवारी, कपिल जायसवाल, भूतपूर्व सरपंच धनमान सिंह तथा सरपंच ग्राम पंचायत कुरवार ,सरपंच ग्राम पंचायत उपका सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments