सोनपुरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज का पर्व

सोनपुरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज का पर्व
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg 

सोनपुरी। क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भाई दूज पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम सोनपुरी में बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भाइयों का तिलक कर उनकी सुख-समृद्धि, दीर्घायु और खुशहाल जीवन की कामना की।
वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों के प्रति प्रेम और स्नेह प्रकट करते हुए उनकी रक्षा एवं सम्मान का संकल्प लिया। पर्व को लेकर घरों में उत्साह का माहौल रहा। दूर-दराज रहने वाले भाई-बहन भी इस अवसर पर एक-दूसरे से मिलने पहुंचे और खुशियां साझा कीं।
भाई दूज का पर्व पारिवारिक रिश्तों में प्रेम, विश्वास और आत्मीयता को मजबूत करने का संदेश देता है। पूरे गांव में पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments