बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर की फ्लाइट का टायर पंचर, सभी यात्री सुरक्षित

बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर की फ्लाइट का टायर पंचर, सभी यात्री सुरक्षित
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg 

बिलासपुर, 28 अगस्त 2026। दिल्ली से बिलासपुर आ रही एलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) की लैंडिंग के दौरान विमान के लेफ्ट साइड का टायर पंचर हो गया। विमान में 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे।
घटना के बाद सभी यात्रियों एवं क्रू मेंबर्स को सुरक्षित रूप से विमान से रनवे पर उतारकर टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद बिलासपुर से आगे जाने वाली एलायंस एयर की फ्लाइट को कंपनी द्वारा रद्द कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments