रक्षाबंधन पर पुलिस रहेगी मुस्तैद, स्टंटबाजी करने वालो की वाहन होगी जब्ती

रक्षाबंधन पर पुलिस रहेगी मुस्तैद, स्टंटबाजी करने वालो की वाहन होगी जब्ती
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg 

बिलासपुर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस और सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्था संभालेंगे तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखेंगे।
पुलिस द्वारा पर्व के दौरान आम लोगों को हेलमेट पहनने और सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। निर्देश के अनुसार सामान्य यातायात उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि, सड़क पर स्टंटबाजी करते पकड़े जाने वालों के वाहनों को जब्त किया जाएगा।*
*रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का उद्देश्य पर्व के दौरान लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।

Post a Comment

0 Comments