फर्जी पट्टों की बाढ़ का आरोप, बिना भौतिक सत्यापन ऑनलाइन गिरदावरी पर उठे सवाल

फर्जी पट्टों की बाढ़ का आरोप, बिना भौतिक सत्यापन ऑनलाइन गिरदावरी पर उठे सवाल
कोंनचरा से बैजनाथ पटेल की रिपोर्ट 

बेलगहना/कोटा। ग्राम कोनचरा, जरगा, सुखेना, पहंदा एवं सोढ़ाकला के जंगल क्षेत्रों में वन विभाग की भूमि से जुड़े कथित संदिग्ध वन अधिकार पट्टों एवं धान बिक्री के मामले को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग उठी है।

शिकायत में कक्ष क्रमांक 1050, 1051 एवं 1052 की वन भूमि का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों द्वारा संदिग्ध वन अधिकार पट्टों के आधार पर भूमि पर कब्जे का दावा किया जा रहा है। साथ ही, इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर गिरदावरी दर्ज कराकर धान बिक्री किए जाने की भी जांच की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि कुछ कथित पट्टाधारियों के नाम वन अधिकार पट्टों की मूल एवं आधिकारिक सूची में दर्ज नहीं होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में संबंधित दस्तावेजों का सरकारी अभिलेखों से मिलान और मौके पर भौतिक सत्यापन कराया जाना आवश्यक है।

संयुक्त जांच टीम गठित करने की मांग

मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपद सदस्य रोहणी नेतु यादव एवं वन कर्मी ने , वनविभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। शिकायत में संदिग्ध पट्टों की वैधता की जांच, भूमि का सीमांकन तथा गिरदावरी एवं धान बिक्री से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण कराने की मांग भी शामिल है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपद सदस्य रोहणी नेतु यादव एवं वन कर्मी ने वन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायत में संदिग्ध पट्टों की वैधता की जांच, भूमि का सीमांकन तथा गिरदावरी एवं धान बिक्री से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण कराने की मांग भी शामिल है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि जांच के दौरान यदि किसी व्यक्ति, कर्मचारी या अधिकारी की संलिप्तता अथवा दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा प्रमाणित होता है, तो संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार FIR एवं वैधानिक कार्रवाई की जाए।

अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं और जांच के बाद वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है।

" टीम गठित कर जांच कराया जायेगा दोषी पाये जाने पर कार्यवाही किया जायेगा - प्रवेश पैकरा एस. डी. एम. कोटा "


गुरू शिष्य न्यूज़ | बेलगहना/कोटा

Post a Comment

0 Comments