चोरी का माल बरामद कराने में सहयोग के लिए साईं ज्वेलर्स संचालक संतोष सोनी सम्मानित
संपादक -मनहरण कश्यप
रतनपुर/बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के दर्राभाठा में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले रतनपुर के साईं ज्वेलर्स संचालक संतोष सोनी चिट्टू को बिलासपुर पुलिस ने सम्मानित किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ सोने-चांदी के आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी हुई। इस कार्रवाई में संतोष सोनी के सहयोग को अहम माना गया। बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने पुलिस कार्यालय परिसर स्थित बिलासा गुड़ी में उन्हें सम्मानित कर उनके सहयोग की सराहना की।
एसपी ने कहा कि अपराधों की रोकथाम और चोरी के सामान की बरामदगी में आम नागरिकों एवं व्यापारियों का सहयोग पुलिस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। संतोष सोनी ने भी पुलिस का आभार जताते हुए संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
रतनपुर के व्यापारी का सम्मान, पुलिस और नागरिक सहयोग की बनी मिसाल।
0 Comments