वन विभाग की टीम ने लाखों रुपए की अवैध साल व सागौन लकड़ी किया जप्त,आरोपी फरार

वन विभाग की टीम ने लाखों रुपए की अवैध साल व सागौन लकड़ी किया जप्त,आरोपी फरार
संवाददाता बैजनाथ पटेल की रिपोर्ट 

कोटा/मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर श्री मनोज पाण्डेय  बिलासपुर एवं श्रीमान वनमण्डल अधिकारी बिलासपुर श्री नीरज  के निर्देशानुसार एवं श्रीमान उपवनमंडल कोटा श्री अनिल भास्करन के मार्गदर्शन में तथा श्रीमान वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटा श्री नितिन लहरे के नेतृत्व में दिनांक 22.04.2026 को  सर्च वारंट जारी होने पर वन   परिक्षेत्र कोटा एवं वन परिक्षेत्र बेलगहना और उड़नदस्ता बिलासपुर एवं  पुलिस के साथ संयुक्त टीम के साथ आरोपी पिंकू खांडे गीता खांडे साकिन अमलीकांपा  वि.खं. तखतपुर जिला बिलासपुर के घर दबिश देकर आरोपी के घर एवम बाड़ी से 01 नग रमदा मशीन सहित सागौन चिरान=2.372घ.मी., साल चिरान=0.794 घ. मी. शीशम चिरान=0.040 घ.मी.जप्तीकर उक्त जप्त वनोपज को सेल डिपो कोटा भेजा गया है ,जप्त वनोपज की बाजार मूल्य 324370 रुपये आंकी गयी है। चूंकि आरोपी वन विभाग की टीम पहुंचने के पूर्व ही मौके से फरार हो गया था,जिसकी तलाश जारी है और आगे की कार्यवाही किया जा रहा है।
उक्त संयुक्त कार्यवाही में वन विभाग के परिक्षेत्र सहायक कोटा श्री सुरेश बंजारे,प.स.खोंगसरा श्री नरेन्द्र बैसवाड़े,प.स.टेंगन्माडा श्री सूरज मिश्रा, वनपाल कृष्णकुमार यादव ,वनरक्षक लक्ष्मीनारायण साहू ,उदय प्रकाश श्रीवास्तव, देव् यादव, शैलेन्द्र पोर्ते, रूपा यादव, संदीप पोर्ते एवम अनुराग तिवारी,सूरज भोई का विशेष योगदान रहा।

संपादक -मनहरण कश्यप Gs news 

Post a Comment

0 Comments