'कलाम विदिन मी' कार्यक्रम का भव्य समापन – भारत रत्न डॉ. अब्दुल कलाम की जयंती पर युवाओं में राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा : विधायक अटल श्रीवास्तव

'कलाम विदिन मी' कार्यक्रम का भव्य समापन – भारत रत्न डॉ. अब्दुल कलाम की जयंती पर युवाओं में राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा : विधायक अटल श्रीवास्तव


Managing Editor- Manharan Kashyap 

बिलासपुर। एवीएम सैनिक स्कूल में भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर आयोजित “कलाम विदिन मी” कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि सुतापा सरकार एवं अरुणा राणा, तथा सम्माननीय अतिथि श्रीमती शुभदा जोगेलेकर ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

विधायक श्रीवास्तव ने कहा कि “कलाम जी का जीवन हर विद्यार्थी के लिए प्रेरणास्रोत है। एवीएम जैसे संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं।”
सुतापा सरकार ने कहा कि “फेलियर का अर्थ है फर्स्ट अटेम्प्ट इन लर्निंग, यही कलाम जी की सबसे बड़ी सीख है।”
श्रीमती शुभदा जोगेलेकर ने ‘कलाम विदिन मी’ को ड्रीम स्कूल का ड्रीम प्रोग्राम बताया और विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दूसरे दिन इसरो क्विज, वाद-विवाद, ताल तरंग (नृत्य), स्वर तरंग (गायन), पेंट योर ड्रीम्स, मॉम एंड मी (नॉन फायर कुकिंग), टैलेंट शो, साइंस एग्जीबिशन और बास्केटबॉल प्रतियोगिता जैसे विविध कार्यक्रम हुए।
नन्हे वैज्ञानिकों ने स्मार्ट डस्टबिन, पॉल्यूशन कंट्रोल सिस्टम, एंटी सुसाइड फैन, वाटर हार्वेस्टिंग, स्मार्ट शूज फॉर ब्लाइंड जैसे प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत कर सबको प्रभावित किया।

विशिष्ट अतिथि मिलिट्री साइंटिस्ट अरुणा राणा ने ड्रोन, एयरक्राफ्ट, रॉकेट और मिसाइल की प्रदर्शनी लगाई तथा छात्रों को उनके प्रयोगात्मक पहलुओं से अवगत कराया।

'कलाम गैलरी' में डॉ. कलाम के जीवन से जुड़ी प्रेरक झलकियाँ और विद्यार्थियों की कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं। कार्यक्रम का आकर्षण रहा ‘छत्तीसगढ़ की झलक’ झाँकी, जिसमें राज्य की संस्कृति, वेशभूषा और व्यंजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे —

ताल तरंग (ग्रुप A) : प्रथम - नारायणा ई टेक्नो स्कूल, द्वितीय - कर्नल्स एकेडमी, तृतीय - एवीएम

स्वर तरंग : ग्रुप A में अन्वित बागची (DAV), ग्रुप B में शिवांशु दुबे (एवीएम) प्रथम

डिबेट : प्रथम - अचीवर्स पब्लिक स्कूल

साइंस एग्जीबिशन : प्रथम - बिलियंट पब्लिक स्कूल

बास्केटबॉल : प्रथम - एवीएम

टीचिंग मेथडोलॉजी (शिक्षक वर्ग) : प्रथम - गुरदीश कौर


कार्यक्रम का संचालन निर्णायक मंडल — काजल थरमानी, तूलिका वाजपेई, अपेक्षा शर्मा, निकिता मुरे, ज्योति वर्मा, विकास राज पोपट, मैत्री गुप्ता आदि ने किया।

अंत में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अजय श्रीवास्तव ने शिक्षकों और स्टाफ को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए सम्मानित किया। डायरेक्टर एस.के. जनास्वामी और प्रिंसिपल जी.आर. मधुलिका ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments