रतनपुर-केन्दा-केंवची NH-45 पर अधुरे व गुणवत्ताविहीन निर्माण को लेकर विधायक उतरे सड़क पर ,आंदोलन की दी चेतावनी
बिलासपुर/कोटा, 20 अगस्त 2026 रतनपुर-केंदा-केवची राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 के गुणवत्ताविहीन एवं अधूरे निर्माण को लेकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणो को लेकर आंदेालन किया सड़क पर बैठे और धान लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब 2 घंटे तक धरना प्रदर्शन आंदोलन चला मौके पर एसडीएम तखपुर नीतिन तिवारी तहसीलदार रतनपुर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता ने पहुंचकर ज्ञापन लिया पूर्व में विधायक अटल श्रीवास्तव ने बिलासपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर सड़क निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार ठेकेदार एवं अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की थी और आज आंदोलन कर पुनः कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा।
विधायक अटल श्रीवास्तव ने ज्ञापन में कहा है कि रतनपुर से जबलपुर तक बनने वाला यह मार्ग छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। इसके बावजूद रतनपुर-केंदा-केवची मार्ग में निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन एवं अधूरा हुआ है जिसके कारण बड़े-बड़े गड्ढे एवं कीचड़ की स्थिति निर्मित हो गई है। प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गड्ढों में फंस रहे हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और प्रतिदिन यात्रियों के साथ दुर्घटना हो रही है।
विधायक ने आरोप लगाया कि ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों की अनियमितता एवं लापरवाही के कारण गुणवत्ताहीन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। शिकायतों के बावजूद लगातार कार्यवाही नहीं होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विधायक अटल श्रीवास्तव ने मांग किया कि रतनपुर-केंदा-केवची राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण कराया जाए वर्तमान में सड़क के मरम्मत एवं फिलिंग कार्य शीघ्र कराए जाएं
राष्ट्रीय राजमार्ग की गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध जांच कर निविदा निरस्त करते हुए यथाशीघ्र नवीन निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।
गुणवत्ताहीन एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सड़क निर्माण नहीं होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित प्रभारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
अटल श्रीवास्तव ने कहा कि गुणवत्ताविहीन एवं अपूर्ण सड़क निर्माण के कारण राहगीरों को हो रही परेशानी और दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दीया कि यदि उक्त मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ा आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। विरोध प्रदर्शन में रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल जिला कांग्रेस कमेंटी उपाध्यक्ष आदित्य दीक्षित जिला महामंत्री शीतल जायसवाल विधायक प्रतिनिधि रियाज अहमद पार्षद पुष्कान्त कश्यप आनंद जायसवाल शिवा पाण्डेय जिला पंचायत सदस्य रजनी पिंटू मरकाम ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी उद्देश्य जनपद सदस्य सचिन साहू विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पांडे विधायक प्रतिनिधि कुलवंत सिंह यासीन खान कृष्णा साहू गोवर्धन आमों पिंटू गुप्ता राम गंधर्व कपिल मनोज बाजपेई संतोष साहू शैलेश राजपूत पूर्णिमा वैष्णव रॉकी अनुरागी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Comments