कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव करेंगे मां महामाया दर्शन हेतु निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ
Managing Editor- Manharan Kashyap
कोटा, 26 सितम्बर 2025। कोटा के जनप्रिय विधायक अटल श्रीवास्तव श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मां महामाया दर्शन हेतु निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ कल 27 सितम्बर को करेंगे।
यह बस सेवा 27, 28 एवं 29 सितम्बर तक प्रतिदिन चलेगी। निःशुल्क बस सुबह 9:00 बजे नेहरू चौक से रवाना होकर रतनपुर से कोटा से बेलगहना मार्ग होते हुए रतनपुर पहुंचेगी। इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को मां महामाया के दर्शन करने में सुलभता और सुगमता मिलेगी।
विधायक श्रीवास्तव ने कहा कि “मां महामाया समस्त क्षेत्र की आराध्य देवी हैं। नवरात्रि पर्व पर हर श्रद्धालु को दर्शन का अवसर मिल सके, इसी उद्देश्य से निःशुल्क बस सेवा प्रारंभ की जा रही है।”
0 Comments