विधायक श्री दिबाकर घेरानी ने किया मां महामाया देवी के दर्शन

विधायक श्री दिबाकर घेरानी ने किया मां महामाया देवी के दर्शन

रतनपुर से मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट 


रतनपुर, 12 सितम्बर 2025 (शुक्रवार)।
आज सुबह 10:30 बजे पश्चिम बंगाल के सोनामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री दिबाकर घेरानी जी मां महामाया मंदिर रतनपुर पहुंचे और माता महामाया देवी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल रतनपुर के अध्यक्ष श्री बबलू कश्यप, महामंत्री ज्वाला कौशिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष श्री घनश्याम रात्रे, वर्तमान नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती बिनु निराला, पार्षद कुश कहर (वार्ड क्रमांक 9), सूरज कश्यप, हर्ष पटेल, शंकर राव, युवा मोर्चा कार्यकर्ता राहुल कश्यप, दिलीप प्रजापति, 


कार्य समिति सदस्य श्रीमती सरिता कमलसेन, श्रीमती प्रमिला कश्यप, श्रीमती रेहाना, पूर्व कृषि सभापति प्रतिनिधि भानु प्रताप कश्यप (जनपद पंचायत कोटा) एवं एनजीओ प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (जिला बिलासपुर) सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments