छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय बिलासपुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का जन जागरण पर्व संपन्न

छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय बिलासपुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का जन जागरण पर्व संपन्न

मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय, बिलासपुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित जन जागरण पर्व एवं सदस्यता अभियान बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में शामिल हुईं महिलाओं का पारंपरिक परिधान में स्वागत किया गया, वहीं पुरुष सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक पार्टी ज्वाइन की। मंच पर मौजूद पदाधिकारियों ने नए सदस्यों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुए उन्हें संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि इस सदस्यता अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की मुख्य धारा से जोड़ना है, ताकि प्रदेश के विकास और सामाजिक समरसता की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।
इस दौरान महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में सभी नव-नियुक्त सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

Post a Comment

0 Comments