भाजपा नेता शिव मोहन बघेल ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को पत्र लिखकर पार्टी से दिया त्यागपत्र

भाजपा नेता शिव मोहन बघेल ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को पत्र लिखकर पार्टी से दिया त्यागपत्र

Managing Editor- Manharan Kashyap 

रतनपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रतनपुर, पूर्व जिला मंत्री भाजपा बिलासपुर तथा मरवाही विधानसभा प्रभारी रहे शिव मोहन बघेल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

शिव मोहन बघेल ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को भेजे पत्र में लिखा है कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में निष्ठा और ईमानदारी से संगठन के कार्यों का निर्वहन किया है, परंतु बीते छह वर्षों से अस्वस्थ रहने के कारण सक्रिय रूप से सेवा नहीं दे पाए। इस स्थिति पर उन्होंने खेद भी व्यक्त किया।

अपने त्यागपत्र में बघेल ने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों के अनुरूप जनता की सेवा नहीं कर पा रहा है। यही कारण है कि उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है।

पत्र के अंत में उन्होंने अपने त्यागपत्र को स्वीकार करने का आग्रह किया और संगठन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments