कोटा जनपद पंचायत अध्यक्ष सूरज भारद्वाज के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विफल, समर्थकों में जश्न
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news
करगी रोड-कोटा। जनपद पंचायत कोटा के अध्यक्ष सूरज भारद्वाज के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार विफल हो गया। मंगलवार को जनपद पंचायत सभागार में रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कोटा की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान के दौरान परिसर के भीतर और बाहर राजनीतिक सरगर्मी तथा गहमागहमी का माहौल बना रहा।
मतगणना में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 16 मत पड़े, जबकि अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए आवश्यक विश्वास मत से अधिक समर्थन सूरज भारद्वाज को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही वे पुनः जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज हो गए।
अविश्वास प्रस्ताव विफल होने के बाद जनपद पंचायत परिसर में उनके समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया।
इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए सूरज भारद्वाज ने कहा कि जनपद पंचायत कोटा के सभी ग्रामों में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी तथा जनहित के कार्य प्राथमिकता के साथ जारी रहेंगे। उन्होंने जनपद सदस्यों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।
0 Comments