ग्राम सुखेना के ग्रामीणों ने की कोटा विधायक से सौजन्य मुलाकात , दो सीसी सड़कों की स्वीकृति का दिया भरोसा

ग्राम सुखेना के ग्रामीणों ने की कोटा विधायक से सौजन्य मुलाकात , दो सीसी सड़कों की स्वीकृति का दिया भरोसा
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news 

कोटा। विकासखंड कोटा के ग्राम पंचायत पहंदा के आश्रित ग्राम सुखेना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव से सौजन्य मुलाकात कर गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान विधायक श्रीवास्तव ने आत्मीयता के साथ ग्रामीणों की हालचाल जानी और उनकी समस्याएं सुनीं।
ग्रामीणों ने बरसात के दिनों में गांव में कीचड़ तथा आवागमन में होने वाली कठिनाइयों की जानकारी दी। समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक अटल श्रीवास्तव ने बिसाहू गोंड के घर से जयलाल गोंड के घर तक लगभग 200 मीटर सीसी रोड तथा प्राथमिक शाला सुखेना से बिल्लीबांधा शिव मंदिर तालाब तक सीसी सड़क निर्माण की तत्काल स्वीकृति दिलाने का भरोसा दिया।
विधायक की संवेदनशीलता और विकासोन्मुख सोच से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक अटल श्रीवास्तव हमेशा क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कोटा क्षेत्र निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
ग्रामीणों ने विधायक श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र को ऐसा जनप्रतिनिधि मिला है जो दिन-रात जनता के हित और विकास कार्यों के लिए सक्रिय रहता है।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष जगतराम यादव, उपाध्यक्ष मनमोहन श्याम, महामंत्री ओमप्रकाश ओरकेरा, विधायक प्रतिनिधि हेमंत श्रीवास, मंडल अध्यक्ष भुवन पटेल, राकेश श्याम, मनराखन यादव एवं विक्की श्याम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments