राष्ट्रीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस के निर्देशन में शहर कांग्रेस कमेटी के व्दारा संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत मंडल एवं सेक्टर अध्यक्ष नियुक्त
00 पिपरिया मंडल अध्यक्ष नित्य शरण सिंह, गोलबाजार मंडल अध्यक्ष अरशद हुसैन और दाऊचौरा मंडल अध्यक्ष राजा सोलंकी चुने गए, 00 पिपरिया मंडल में सेक्टर अध्यक्ष अल्ताफ खान और अमित सिंह, गोलबाजार मंडल में सेक्टर अध्यक्ष दयाराम पटेल और विनोद यादव,दाऊचौरा मंडल में सेक्टर अध्यक्ष पुरुषोत्तम वर्मा और शिवम् यादव चुने गए,
(यतेंद्र जीत सिंह "छोटू")
खैरागढ़ : राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिपक बैज एंव जिला अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे के निर्देशन में संगठन श्रृजन कार्रक्रम प्रभारी विजय वर्मा , क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भिखम चंद छाजेड़ के व्दारा कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने संगठन श्रृजन कार्रक्रम के तहत् शहर के 20 वार्ड को 03 मंडल और 06 सेक्टर में बांटा गया।।
जिसमें पहला पिपरिया मंडल में 06 वार्ड 19,20,1,2,3, और 4 वार्ड मिलाकर एक मंडल और दो सेक्टर बनाया गया।। वहीं दूसरा गोलबाजार मंडल में 07 वार्ड मिलाकर 5,6,7,8,9,10और 11 वार्ड को मिलाकर एक मंडल और दो सेक्टर बनाया गया।।तिसरा दाऊचौरा मंडल में भी 07 वार्ड 12,13,14,15,16,17 और 18 वार्ड को मिलाकर एक मंडल और दो सेक्टर बनाया गया।।संगठन श्रृजन कार्रक्रम के प्रभारी विजय वर्मा एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भिखम चंद छाजेड़ की उपस्थिति में वार्ड के कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओ की बैठक रखकर उनकी सहमति से मंडल अध्यक्ष एवं सेक्टर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।।
जिसमें पहला पिपरिया मंडल अध्यक्ष नित्य शरण सिंह,उनके साथ दो सेक्टर अध्यक्ष अल्ताफ खान और अमित सिंह, दूसरा गोलबाजार मंडल अध्यक्ष अरशद हुसैन, उनके साथ दो सेक्टर अध्यक्ष दयाराम पटेल और विनोद यादव, तिसरा दाऊचौरा मंडल अध्यक्ष राजा सोलंकी उनके साथ दो सेक्टर अध्यक्ष पुरुषोत्तम वर्मा और शिवम् यादव को सर्वसम्मति से चुना गया।।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष रज्ज़ाक खान, सुनील कांत पांडे, शताक्षी देवव्रत सिंह, राजा आर्यव्रत सिंह,मराखन देवांगन,नासीर मेमन, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी , राजेश लूनिया,जितेंद्र सिंह गौर,दिपक देवांगन,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुभा चंद्राकर,सुमन पटेल, आरती यादव,राधे पटेल,पूरन सारथी, सुबोधकांत पांडे,भरत चन्द्राकर, दिलीप लहरें,मनोहर सेन, नदीम मेमन यतेंद्र जीत सिंह , दयाराम पटेल , सूर्यकांत यादव,किशन रजक,समीर कुरैशी,मनोज बैद, रतन सिंघी,केशव सारथी,गोपी रजक,रत्नेश सारथी, गिरिश सारथी,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।।
0 Comments