बरसात में पुल और सड़क क्षतिग्रस्त – ग्रामीणों का मार्ग अवरुद्ध, प्रशासन से त्वरित मरम्मत की मांग

बरसात में पुल और सड़क क्षतिग्रस्त – ग्रामीणों का मार्ग अवरुद्ध, प्रशासन से त्वरित मरम्मत की मांग
Managing Editor- Manharan Kashyap 

कोटा/ग्राम पंचायत मोहदा अंतर्गत आश्रित मोहल्ला गंगासागर में भारी वर्षा के चलते पुल के ऊपर से बहते तेज जल प्रवाह ने सड़क की डामर परत, मिट्टी एवं गिट्टी को पूरी तरह बहा दिया है। नाले में अचानक आई तेज बाढ़ के कारण यह क्षति हुई है।

उल्लेखनीय है कि यह पुल अत्यंत संकीर्ण है, जिससे जल निकासी सही ढंग से नहीं हो पाती। परिणामस्वरूप पुल के ऊपर से पानी बहने लगा और सड़क का एक बड़ा हिस्सा टूट गया। इस मार्ग से प्रतिदिन ग्रामीणों, स्कूली छात्रों, कॉलेज विद्यार्थियों और पालतू मवेशियों का आना-जाना बना रहता है। मार्ग बाधित हो जाने से लगभग 50 गांव प्रभावित हो गए हैं।

यह मार्ग चपोरा मुख्य सड़क से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है तथा भैंसझार गांव होते हुए रतनपुर-कोटा मुख्य मार्ग तक पहुंचने का एकमात्र संपर्क मार्ग है। वर्तमान स्थिति में यह मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।

जनहित में प्रशासन से निम्नलिखित मांग की जाती है:
1. क्षतिग्रस्त सड़क एवं पुल की शीघ्र मरम्मत कर आवागमन बहाल किया जाए।

2. नाले पर बेरीगेट्स की व्यवस्था की जाए ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

3. भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पुल की चौड़ाई बढ़ाकर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

ग्रामीणों की सुरक्षा, विद्यार्थियों की पढ़ाई और आवश्यक आवागमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से तत्काल कार्यवाही की अपेक्षा है।

Post a Comment

0 Comments