रतनपुर नगर के भेड़ीमुड़ा मोहल्ले में हरेली तिहार हर्षोल्लास से मनाया गया
रतनपुर से मनहरण कश्यप की रिपोर्ट
रतनपुर/ छत्तीसगढ़ के पहले त्योहार हरेली तिहार को रतनपुर नगर के भेड़ीमुड़ा मोहल्ले में बड़े ही उत्साह और पारंपरिक भाव से मनाया गया। मोहल्लेवासियों, विशेषकर नवयुवकों और बच्चों ने पूरे उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें नारियल फोड़ प्रतियोगिता, जीत-हार जैसे मनोरंजक खेल शामिल थे। युवाओं ने नारियल से खेलकर आपसी भाईचारे और आनंद का संदेश दिया। वहीं छोटे बच्चों ने बांस की लकड़ी से बनी गेड़ी चढ़कर पारंपरिक आनंद का अनुभव किया।
कार्यक्रम के दौरान मोहल्ले के नवयुवक, बच्चे एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में शांति, उल्लास और सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली।
0 Comments