पत्रकार संघ बेलगहना कार्यालय का शुक्रवार 25 जुलाई को होगा विधिवत उद्घाटन
बिलासपुर | पत्रकारिता जगत के सशक्तिकरण और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए पत्रकार संघ बेलगहना के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन कल शुक्रवार, 25 जुलाई को दोपहर 1 बजे किया जाएगा।
यह उद्घाटन समारोह बेलगहना के मेन मार्केट स्थित संघ कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। इस अवसर पर कोटा विधानसभा के विधायक श्री अटल श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा पत्रकारिता से जुड़े वरिष्ठजन भी समारोह में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक पत्रकार संघ बेलगहना ने क्षेत्र के समस्त पत्रकार बंधुओं एवं जनसाधारण से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
0 Comments