ग्राम कोंनचरा में संघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

ग्राम कोंनचरा में संघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन
कोंनचरा से बैजनाथ पटेल की रिपोर्ट 

Managing Editor- Manharan Kashyap 

 बेलगहना  /(कोनचरा )भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रनिष्ठ विचारधारा के प्रबल प्रवर्तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सोमवार को ग्राम कोनचरा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर तिलक लगाकर  श्रद्धांजलि अर्पित की।

ग्राम पंचायत कोनचरा मे भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रनिष्ठ विचारधारा के प्रबल प्रवर्तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सोमवार को मोहन यादव के घर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर तिलक लगाकर कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
“एक देश, एक विधान” की हुंकार देने वाले राष्ट्रऋषि को सादर नमन
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता भाजपा क्षेत्रीय नेता हिन्दू वाद प्रभातकुमार पाण्डेय  ने डॉ. मुखर्जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण भारत माता के चरणों में अर्पित किया।
“एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” – यह कोई नारा नहीं बल्कि राष्ट्र की एकता के प्रतीक था डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र को एकसूत्र में बांधने का कार्य किया कार्यक्रम मे उपस्थित बेलगहना  पूर्व जनपद सदस्य प्रभात कुमार पांडे, भाजपा मंडल बेलगहना  पूर्व महामंत्री विश्वनाथ पटेल, जगदीश गुप्ता मोहनलाल यादव जनपद प्रतिनिधि रामकृपाल  यादव, सरपंच प्रतिनिधि गणपत मरावी, डॉ महेंद्र पटेल, सोहन मरावी, छत्रपाल पटेल, रेवाराम जगदीश, लंकेश्वर पटेल संतोष टेकाम, पुरुषोत्तम यादव राम प्रताप सिंह विक्की मिश्रा आदि सभी ने मिलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की बलिदान दिवस को मनाया,,

Post a Comment

0 Comments