भिलाई नगर में युवा कुर्मी मित्र मंडल का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास संपन्न

भिलाई नगर में युवा कुर्मी मित्र मंडल का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास संपन्न।

 
Managing Editor- Manharan Kashyap 

भिलाई/ गुरुवार को कुर्मी भवन, सेक्टर-7 भिलाई नगर में युवा कुर्मी मित्र मंडल का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जहां अतिथियों द्वारा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके पश्चात नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री अजय चंद्राकर , उपाध्यक्ष यादराम चंद्रा, महासचिव योगेन्द्र वर्मा, कोषाध्यक्ष चंद्राकांत देशमुख ने शपथ ली ।साथ ही अध्यक्ष अजय चंद्राकर ने अपनी 45 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की और उन्हें भी शपथ दिलाई।अध्यक्ष श्री अजय चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में संगठन को सभी के सहयोग से सशक्त बनाने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। समारोह में अतिथि के रूप में मान. श्रीमती लताऋषि चंद्राकर, अध्यक्ष- अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महिला महासभा, मान. श्री योगेन्द्र बेलचंदन, नवनिर्वाचित केन्द्रीय अध्यक्ष -दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज छ.ग., मान. श्री अश्वनी चंद्राकर, संरक्षक छत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर, मान. श्री नरेन्द्र बन्छोर अध्यक्ष-ओए एवं सेफी और मान. श्री ईश्वरी वर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन की मजबूती पर बल दिया। 
समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया और नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।युवा कूर्मि मित्र मंडल के महासचिव योगेन्द्र वर्मा द्वारा  कार्यक्रम का सफ़ल संचालन किया तथा आभार व्यक्त उपाध्यक्ष यादराम चंद्रा के द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments