शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरगहनी में कक्षा आठवीं के छात्रों को दी गई विदाई
रतनपुर --- विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ समाज व संवेदनाओं से जोड़ने के लिए भी शाला में गतिविधियां होनी चाहिए।इसी क्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरगहनी में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को विदाई देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा छठवीं, सातवीं के छात्राओं द्वारा आठवीं के विद्यार्थियों को विदाई समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई। इस कार्यक्रम के प्रमुख अभ्यागत गुलाब साहू संकुल प्राचार्य बछा ली खुर्द, अध्यक्षता कृतिका पैकरा अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, विशिष्ट अतिथि सीमा ठाकुर,स्कूल के प्रधान पाठक दिनेश पांडेय, शिक्षक ओमप्रकाश जायसवाल, देव कुमार लश्कर,प्रमिला लास्कर की उपस्थिति में बच्चों ने सर्वप्रथम मां भगवती सरस्वती की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलंकर अपने गुरु जन एवं वरिष्ठ छात्रों को पुष्प भेंट कर तिलक लगाकर कलम प्रदान करते हुए कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को न्योता भोजन, स्व ल्पाहार के साथ उनका विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जिसमें प्रधान पाठक दिनेश पांडेय ने बच्चों के इस मनोबल को देखते हुए सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और हमेशा आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हुए अपने जीवन में पढ़ाई के साथ आगे बढ़ते रहने की सीख दी। प्रमुख अभ्यागत गुलाब साहू ने बच्चों को बहुत सरल सहज ढंग से पढ़ाई लिखाई में ध्यान रखकर आगे बढ़कर अपने और अपने गांव माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए बातें बताई। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृतिका पैकरा ने कक्षा आठवीं के छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन को बहुत ही अच्छा बताया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का भी परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश पाण्डेय व आभार आँचल ठाकुर ने किया.।
0 Comments