रतनपुर पुलिस की मुस्तैदी से नगर में होली महापर्व उत्सव और जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न

रतनपुर पुलिस की मुस्तैदी से नगर में होली महापर्व उत्सव और जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न 
रतनपुर-- रंगों का त्योहार होली और शुक्रवार की नमाज को देखते हुए रतनपुर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। थाना प्रभारी नरेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहा ताकि नगर में अप्रिय घटना को रोका जा सके।पुलिस ने 5 पेट्रोलिंग पार्टियों और 6 फिक्स पॉइंट्स पर सुरक्षा बल की तैनाती की, वहीं बाइक पेट्रोलिंग टीम लगातार गश्त करती रही। थाना प्रभारी चौहान खुद निगरानी करते हुए अपनी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।होली के उल्लास और जुमे की इबादत में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए दोनों मस्जिदों के आसपास पुलिस बल ने विशेष सतर्कता बरती। साथ ही, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई इस तरह पूरे नगर में होली और जुमे की नमाज शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई। आम नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस सतर्कता और व्यवस्था की सराहना की।थाना प्रभारी नरेश चौहान और उनकी टीम ने यह साबित कर दिया कि रतनपुर पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम है, बल्कि सामाजिक सौहार्द की रक्षा में भी पूरी तरह तत्पर रहती है

Post a Comment

0 Comments