दिल्ली, अलवर राजस्थान व अन्य स्थानो में सायबर ठगो को फर्जी सीम कार्ड उपलब्ध कराने वाले 5 आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफतार।

दिल्ली, अलवर राजस्थान व अन्य स्थानो में सायबर ठगो को फर्जी  सीम कार्ड उपलब्ध कराने वाले 5 आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफतार। 
Managing Editor- Manharan Kashyap 

कोटा/ पुलिस टीम द्वारा तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर पी.ओ.एस. एजेंटो को चिन्हांकित किया गया जो थाना कोटा बिलासपुर क्षेत्र के कुछ लोगो द्वारा *आमजन की आई.डी. पर एक से अधिक सिम कार्ड जारी करवाकर सायबर ठगो को दिल्ली, अलवर राजस्थान व अन्य स्थानो में भेजकर अवैध मुनाफा कमाने* एवं सायबर ठगी के रैकेट में शामिल होने की जानकारी मिली। प्रारम्भिक जांच पर संदिग्ध्य पाये गय बैंक खातो ’’म्यूल अकाउंट’’ की जांच की गई, जांच पर यह भी पाया गया कि सायबर ठगी के लिये फर्जी सिम कार्ड भी जारी किये गये है जिस सिम कार्ड का सायबर ठग डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फाॅड, केवाईसी अपडेट जैसे साइबर अपराध में उपयोग करते थे ऐसे पी.ओ.एस. एजेन्टो को तकनीकी साक्ष्य के आधार पर चिन्हांकित कर ए.सी.सी.यू.(सायबर सेल), रेंज सायबर थाना बिलासपुर व थाना कोटा की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुये 05 पी.ओ.एस. एजेंट (फर्जी सिम कार्ड बेचने वाला) आरोपी अंशु श्रीवास निवासी पथर्रा, फिरोज अंसारी निवासी फिरंगीपारा, मुकुल श्रीवास निवासी फिरंगीपारा, द्वारिका साहू निवासी डाक बंगला, जय पालके निवासी नवागांव सभी थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments