करगीकला में घूमंतू सौंरा परिवारों के बीच संदीप शुक्ला ने मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे पटाखे और मिठाइयां

करगीकला में घूमंतू सौंरा परिवारों के बीच संदीप शुक्ला ने मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे पटाखे और मिठाइयां
संवाददाता बैजनाथ पटेल 
संपादक -मनहरण कश्यप 

कोटा। दीपावली का पर्व खुशियां बांटने और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संदेश देता है। इसी भावना के साथ कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करगीकला में पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला अपने साथियों के साथ घूमंतू सौंरा परिवारों के बीच पहुंचे और उनके साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पटाखे और परिवारों को मिठाइयां वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर संदीप शुक्ला ने कहा कि कोटा विधानसभा क्षेत्र में विशेष पिछड़ी जनजातियों के बैगा, धनुहार, मांझी और सौंता समाज के साथ सौंरा समाज के लोग भी निवास करते हैं। ये परिवार आज भी सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं। इन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़कर समान अवसर और सम्मान दिलाना ही जनप्रतिनिधियों की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।
उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर पिछले कई वर्षों से विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखे और मिठाइयां वितरित करने की परंपरा जारी है। ग्रामीण अंचलों के बच्चे इस आयोजन का इंतजार करते हैं। जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर उनके साथ त्योहार मनाने से खुशियां कई गुना बढ़ जाती हैं।
इस दौरान पूर्व जनपद सदस्य रिंकू दीक्षित, नगर कांग्रेस कमेटी कोटा अध्यक्ष कमलू कश्यप, अफजल खान, जय गुप्ता, नवीन बघेल, नरेंद्र यादव, धनरास बूथ अध्यक्ष देव यादव, अनिकेत जायसवाल एवं विकास बघेल सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments