लखराम सर्किल का गठन सर्वसम्मति से संपन्न,सामाजिक एकता एवं मजबूत संगठन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
संवाददाता सुरेन्द्र कोसले चपोरा
लखराम, 10 नवंबर 2026। ग्राम पंचायत लखराम में मंगलवार को सामाजिक एकता एवं संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से लखराम सर्किल की सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लखराम सर्किल के अंतर्गत आने वाली 10 ग्राम पंचायतों सहित आसपास के अन्य सामाजिक ग्रामों से बड़ी संख्या में वरिष्ठजनों, सामाजिक पदाधिकारियों एवं युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
लखराम सर्किल के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामदेवरी, कर्रा, श्रवणदेवरी, खैरखुंडी, नवापारा, ओछीनापारा, दर्री, भाटापारा, रतनपुर एवं लखराम सहित कुल 10 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सेमरी, दैजा, बीजा, सिंघरी, मदनपुर, भारविडीह, कोलिहाभाटा, सेमरा एवं घुंघुट्टीपारा के सामाजिक बंधुओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक में उपस्थित सामाजिकजनों की सहमति एवं सामूहिक निर्णय से लखराम सर्किल के पदाधिकारियों का चयन एवं मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया।
नवनिर्वाचित लखराम सर्किल पदाधिकारी
1. अध्यक्ष – श्री संजय कोशले (दर्रीपारा)
2. उपाध्यक्ष – श्री राजेश दिनकर (लखराम)
3. कोषाध्यक्ष – श्री नरोत्तम माथुर (खैरखुंडी)
4. सचिव – श्री पार्थ भारद्वाज (खैरखुंडी)
5. सह-सचिव – श्री रामसजीवन श्यामले (रतनपुर)
विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर श्री भागवत प्रसाद मांडवा (सिंघारी), श्री गया प्रसाद लास्कर (मदनपुर), श्री आर.एन. लास्कर सहित अन्य तीन *सर्किलों के अध्यक्षों* की गरिमामयी उपस्थिति रही।
- श्री भगत सोकी – सिंघरी सर्किल अध्यक्ष
- श्री प्रदीप कोशले – दैजा-बीजा सर्किल अध्यक्ष
- श्री सहदेव लास्कर – सेमरा सर्किल अध्यक्ष
बैठक में सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठजनों एवं युवाओं की सहभागिता रही। आयोजन को सफल बनाने तथा बैठक के संचालन में लखराम के सामाजिक साथियों की विशेष भूमिका एवं सक्रिय योगदान रहा।
आगामी लक्ष्य एवं सामाजिक संकल्प
इस बैठक का उद्देश्य केवल एक नए सर्किल का गठन करना नहीं, बल्कि समाज को संगठित करने की दिशा में एक ठोस पहल करना है। आगामी दिनों में समाज के अन्य क्षेत्रों एवं ग्रामों में भी सामाजिक पदाधिकारियों का गठन एवं चयन किए जाने की अपेक्षा है, ताकि प्रत्येक गांव, प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक पीढ़ी को संगठन में उचित प्रतिनिधित्व एवं सहभागिता मिल सके।
इसके साथ ही रतनपुर परिक्षेत्र के स्थायी पदाधिकारियों का पुनर्गठन भी आगामी महत्वपूर्ण लक्ष्य रहेगा, जिससे संगठनात्मक व्यवस्था को नई ऊर्जा, नई दिशा एवं मजबूती प्रदान की जा सके।
हमारा उद्देश्य आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर सामाजिक हित में कार्य करना, समाज को भटकाव से बचाना तथा एक सकारात्मक एवं लोकतांत्रिक सामाजिक व्यवस्था स्थापित करना है।
समाज की मजबूती किसी एक व्यक्ति या पद से नहीं, बल्कि सभी की सहभागिता, आपसी सम्मान, विश्वास और सामूहिक निर्णय से निर्मित होती है। वरिष्ठजनों का अनुभव, युवाओं की ऊर्जा और प्रत्येक परिवार की सहभागिता ही समाज की वास्तविक शक्ति है।
आइए! हम सब मिलकर एक ऐसे सशक्त समाज का निर्माण करें, जहां एकता हो, आपसी सम्मान हो, संगठन में पारदर्शिता हो और सामाजिक निर्णयों में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो।
“सर्किल का गठन संगठन की पहली सीढ़ी है, लेकिन हमारा अंतिम लक्ष्य पूरे रतनपुर परिक्षेत्र को एक मजबूत, स्थायी और सर्वसमावेशी सामाजिक संगठन के रूप में स्थापित करना है।”
0 Comments