ग्राम पंचायत सेमरा में गांधी जयंती पर स्वच्छता की शपथ

ग्राम पंचायत सेमरा में गांधी जयंती पर स्वच्छता की शपथ

संवाददाता - सुरेन्द्र कोसले की रिपोर्ट

सेमरा। ग्राम पंचायत सेमरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा अपने आसपास स्वच्छ वातावरण रखने की शपथ ली।
कार्यक्रम में सरपंच, उपसरपंच, पंच, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र, सक्रिय महिला करुणा जायसवाल सहित ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं स्वच्छ समाज के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता से परिवार के साथ-साथ गांव और समाज के विकास को भी नई दिशा मिलती है।
कार्यक्रम में दीपक, दिलीप साहू, उपसरपंच राजेंद्र नंदू साहू, महेतर साहू एवं रामकिशन जायसवाल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments