कोंनचरा में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी जयंती
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg
कोटा। विकासखंड कोटा के ग्राम कोंनचरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों को याद किया।
कार्यक्रम में जनपद प्रतिनिधि रामकृपाल नेतु यादव, सरपंच संतोषी गनपत मरावी, उपसरपंच चंद्रशेखर गुप्ता सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन समाज को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर ही बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव में स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने गांधीजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
0 Comments