विधायक अटल श्रीवास्तव के प्रयासों से सड़क,पानी, पुलिया और सामुदायिक भवन सहित विभिन्न कार्यों को मिली मंजूरी
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg
कोटा। कोटा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देते हुए विधायक अटल श्रीवास्तव के प्रयासों से क्षेत्र में लगभग 5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है।
इनमें विधायक निधि से 2.60 करोड़ रुपये, डीएमएफ मद से 2 करोड़ रुपये तथा अधोसंरचना विकास मद से 40 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं।
विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों की मांग और स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक भवन, सी.सी. रोड, पुलिया, बोर खनन, पानी टैंकर, मंच-शेड एवं मुरूमीकरण सहित अनेक विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाई गई है।
*सामुदायिक भवन निर्माण* : ग्राम नगचुआ, खरगहनी, खैरा, बानाबेल, नेवसा, कोटा वार्ड क्रमांक-8, सराईपाली, नवागांव (सल्का) एवं रतनपुर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन भवनों से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधा मिलेगी।
*सी.सी. रोड निर्माण* : क्षेत्र के अनेक गांवों में आवागमन की सुविधा बेहतर करने के लिए सी.सी. रोड निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें परसापानी, अमाली, चपोरा, आमागोहन, सुखेना, मोहली, कलारतराई, धनरास, तेंदुआ, कुसमूली, सेमरिया, कोनचरा, सिरसहा, करहीकछार, उमरिया, मझवानी, कुरदूर, बछालीखुर्द, मनपहरी, पीपरतराई, सेकर, लिटिया, नागचुवा, चंगोरी, कुरूवार, बरपाली, कंचनपुर, मटसगरा, डिंडोल, कुवारीमुड़ा, सल्का, नेवसा, मोहतरा, नवागांव (सल्का), शिवतराई, करगीकला, नवागांव, मोहदा, तेंदुभाठा, गोबरीपाठ एवं सारबहरा सहित अन्य ग्राम शामिल हैं।
*पुलिया एवं मुरूमीकरण कार्य* :जल निकासी एवं आवागमन की समस्या के समाधान के लिए आमाडोब, देवरगांव, ललाती, पीपरखुंटी एवं पड़वनिया में पुलिया निर्माण स्वीकृत किया गया है। वहीं लिटिया, मनपहरी, कुसमुली, लमकेना, उपका एवं झिंगटपुर में मुरूमीकरण कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं।
*पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती* :गर्मी एवं पेयजल संकट से निपटने के लिए धुमा, नेवसा, धनरास, करगीखुर्द, बांसाझाल एवं कोटा वार्ड क्रमांक-2 में बोर खनन कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही बेलगहना, नवागांव (सल्का), करगीकला, चपोरा, केंचवी, सधवानी एवं पकरिया के लिए पानी टैंकर स्वीकृत किए गए हैं, जिससे जरूरतमंद क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
अधोसंरचना विकास मद से भी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां
अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण मद से ग्राम पुडू में सी.सी. रोड के लिए 10 लाख रुपये, ग्राम लालपुर में सी.सी. रोड एवं 10 लाख लाख रुपये तथा ग्राम नवागांव-मोहदा में अहाता निर्माण के लिए 10 लाख रुपये ग्राम डोंगी में सी सी रोड निर्माण 10 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि विकास कार्यों की यह श्रृंखला कोटा विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि गांवों में सड़क, पानी और सामुदायिक सुविधाओं को मजबूत करना ही क्षेत्र के विकास की आधारशिला है। आने वाले समय में भी क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति दिलाने के प्रयास जारी रहेंगे।
0 Comments