संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत, रामसागर तालाब स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सामूहिक पूजा-अर्चना
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg
कोटा। विकासखंड कोटा के ग्राम सोनपुरी में बुधवार को हलषष्ठी (हरछठ) पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाओं ने व्रत रखा। इस अवसर पर गांव की महिलाएं रामसागर तालाब स्थित शिव मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुईं और विधि-विधान से हलषष्ठी माता की पूजा-अर्चना की।
श्रीमती सरला तिवारी एवं पूनम तिवारी के मार्गदर्शन में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा संपन्न कर हलषष्ठी व्रत की कथा का श्रवण किया। महिलाओं ने पारंपरिक पूजन सामग्री अर्पित कर अपनी संतानों के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
हलषष्ठी पर्व भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इसे हरछठ, हलछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माताएं संतान की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत रखती हैं। पर्व का संबंध भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी से भी माना जाता है।
ग्रामीण अंचलों में आज भी हलषष्ठी पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और आस्था के साथ मनाया जाता है। सोनपुरी में सामूहिक पूजा के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। शिव मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित नजर आए
0 Comments