मरार पटेल समाज की महिला समिति की समीक्षा बैठक संपन्न, सामाजिक सेवा और परोपकार की भावना को बढ़ावा देने पर दिया जोर

मरार पटेल समाज की महिला समिति की समीक्षा बैठक संपन्न, सामाजिक सेवा और परोपकार की भावना को बढ़ावा देने पर दिया जोर
कोंनचरा से बैजनाथ पटेल की खास रिपोर्ट 

खोंगसरा। मरार पटेल समाज की महिला समिति की समीक्षा बैठक 1 सितंबर 2026 को बैगीनकुण्डी (खोंगसरा) स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत मां शाकंभरी देवी की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई।
बैठक में समाज की महिलाओं ने सामाजिक एकजुटता, सेवा कार्य और परोपकार की भावना को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह नियमित स्कूल जाने से बच्चों में ज्ञान, वृद्धि और विकास होता है, उसी प्रकार समाज के लोगों का आपस में जुड़ाव सामाजिक चेतना और विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।
बैठक में महिला समिति अध्यक्ष सविता पटेल, सचिव अघनिया पटेल, श्रुति पटेल, बिजनबाई पटेल, दुर्गा पटेल सहित समिति की सदस्य उपस्थित रहीं। वहीं पुरुष वर्ग से अध्यक्ष जगदेव पटेल, बिद्ध सिंह, सचिव गजानंद पटेल, रामकुमार पटेल, रामू पटेल, झड़ीदार मनबोध सहित समाज के सदस्य शामिल हुए।
बैठक तहसील बेलगहना परिक्षेत्र कोंचरा (केंदा) के अध्यक्ष सुखचंद पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान समाज की एकजुटता और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
संपादक -मनहरण कश्यप 9340333400

Post a Comment

0 Comments