बाजार चौक चपोरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई हलषष्ठी पूजा
संवाददाता -सुरेन्द्र कोसले चपोरा
कोटा। विकासखंड कोटा के ग्राम चपोरा स्थित बाजार चौक में हलषष्ठी (हरछठ) पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना को लेकर बड़ी संख्या में माताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्रत रखा।
पूजा स्थल पर सुबह से ही महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पूजा की तैयारी की और सामूहिक रूप से हलषष्ठी माता की पूजा-अर्चना कर व्रत कथा का श्रवण किया। इस दौरान पूजा स्थल पर धार्मिक माहौल बना रहा।
बारिश के बीच भी महिलाओं की आस्था और उत्साह में कमी नहीं आई। महिलाओं ने संतान की सुख-समृद्धि एवं परिवार में खुशहाली की कामना करते हुए पर्व की परंपराओं का पालन किया। बाजार चौक में आयोजित सामूहिक पूजा में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
0 Comments