शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़या!
बेलगहना, कोटा (बिलासपुर): शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
चौकी बेलगहना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
*गिरफ्तार आरोपी -* राकेश पांडे पिता राजेंद्र पांडे, उम्र 35 वर्ष, निवासी बेलगहना, जिला बिलासपुर।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 02.10.2026 को पीड़िता द्वारा थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। रिपोर्ट पर थाना कोटा में संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना स्थल चौकी बेलगहना क्षेत्र का होने से प्रकरण डायरी बेलगहना चौकी को प्राप्त हुई।
मामले की जानकारी उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा को दी गई। आरोपी घटना के बाद से फरार था।
दौरान पतासाजी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रात में अपने घर के पास आकर बाहर भागने की फिराक में है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों से दिशा-निर्देश लेकर आरोपी के घर के पास घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया।
आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराकर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
0 Comments