सोनपुरी में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

सोनपुरी में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर स्कूल एवं पंचायत भवन में हुआ आयोजन

कोटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने एवं जन्मदिन के अवसर पर विकासखंड कोटा के ग्राम सोनपुरी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भवन तथा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला परिसर में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र सेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सोनपुरी के सरपंच सुनील कुमार भानु, उपसरपंच त्रिभुवन सिंह पैकरा, पंचायत सचिव रंजीत महादेवा सहित पंचायत के सभी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक एम.एल. साहू, शिक्षक रवि प्रताप सिंह, प्रेम पैकरा, विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, मितानिन दीदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मोहल्ले के स्कूली बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
दीप प्रज्वलन के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने और जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विद्यालय परिसर में उपस्थिति लोगों से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण रहा।
इस अवसर पर सरपंच सुनील कुमार भानु एवं प्रधान पाठक एम.एल. साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र सेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को दीप प्रज्वलन के माध्यम से स्मरण करना रहा।

Post a Comment

0 Comments