मोदी जी के जन्मदिवस पर सेमरा, बिरगहनी और चपोरा में प्रज्ज्वलित हुआ आशीर्वाद का दीप
संवाददाता -सुरेन्द्र कोसले की रिपोर्ट
रतनपुर,कोटा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकासखंड कोटा के ग्राम सेमरा, बिरगहनी और चपोरा में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर आशीर्वाद का दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का स्मरण किया गया।
ग्रामीणों ने इस अवसर पर देश की प्रगति, खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। गांवों में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह का केंद्र रहा।
0 Comments