प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कश्यप परिवार ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कश्यप परिवार ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
कोटा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना को लेकर ग्राम पंचायत सोनपुरी के आश्रित ग्राम ढोलमौहा स्थित श्री निखिल शक्तिपीठ मंदिर में कश्यप परिवार द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया।
इस अवसर पर कश्यप परिवार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए दीप प्रज्वलित किया और देश की सेवा में उनके निरंतर योगदान के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments