चपोरा हाई स्कूल में छात्राओं को साइकिल वितरण, जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा के प्रति किया प्रेरित
संवाददाता -सुरेन्द्र कोसले
संपादक -मनहरण कश्यप
कोटा। विकासखंड कोटा के शासकीय हाई स्कूल चपोरा में छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बबलू दुर्गा कश्यप, जिला उपाध्यक्ष (ग्रामीण) तिरिथ राम यादव, सरपंच श्रीमती दीपमाला आर्मो, बिहारी पटेल, हरिशंकर यादव, मनोज कश्यप, सहकारिता संयोजक रोहणी बैशवाड़े, हाई स्कूल चपोरा के अध्यक्ष शिवकुमार कैवर्त, उपाध्यक्ष करुणा जायसवाल, शिक्षाविद हेमंत सिंह क्रांति, सलाहकार भाऊराम जायसवाल, संतोष कैवर्त सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि साइकिल योजना से ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उपस्थित सभी अतिथियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
0 Comments