रतनपुर में चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज का तीज मिलन समारोह संपन्न

रतनपुर में चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज का तीज मिलन समारोह संपन्न
संपादक -मनहरण कश्यप की कलम से 

महिलाओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा, अंताक्षरी, नृत्य व खेल प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

रतनपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज (बिलासपुर राज) द्वारा रतनपुर स्थित लखनी देवी मंदिर परिसर में तीज मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
समारोह में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस दौरान अंताक्षरी, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने पूरे उत्साह और आनंद के साथ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जिससे समारोह का माहौल खुशनुमा बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं को सुहाग सामग्री भी प्रदान की गई। आयोजन में समाज की एकजुटता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सहभागिता का संदेश देखने को मिला। उपस्थित समाजजनों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित में मिलजुलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, महिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने तीज मिलन समारोह को यादगार बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।

Post a Comment

0 Comments