रतनपुर में बाहरी लोगों के पुलिस सत्यापन और बेजा कब्जों की जांच की मांग, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने सौंपा ज्ञापन

रतनपुर में बाहरी लोगों के पुलिस सत्यापन और बेजा कब्जों की जांच की मांग, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने सौंपा ज्ञापन
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg 

रतनपुर/बिलासपुर। धर्म नगरी रतनपुर में बाहरी राज्यों से आकर रह रहे लोगों के अनिवार्य पुलिस सत्यापन और खंडोबा मंदिर–कलमिटार मार्ग पर कथित बेजा कब्जों की जांच की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने थाना प्रभारी रतनपुर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पुलिस व राजस्व विभाग से संयुक्त जांच कर अवैध कब्जा पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में हाल ही में अकलतरा औद्योगिक क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी का उल्लेख करते हुए कहा गया कि सुरक्षा की दृष्टि से बाहरी श्रमिकों, किरायेदारों, कर्मचारियों व ठेकेदारों का विशेष अभियान चलाकर पुलिस सत्यापन कराया जाना आवश्यक है। साथ ही मकान मालिकों और संस्थानों को भी सत्यापन अनिवार्य कराने के निर्देश देने की मांग की गई।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने स्पष्ट किया कि यह मांग किसी राज्य या समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, जनहित और धार्मिक नगरी रतनपुर की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाई गई है। संगठन ने प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments