30 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद सचिव केशव प्रसाद यादव सेवानिवृत्त, ग्राम पंचायत उपका में भावभीनी विदाई

30 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद सचिव केशव प्रसाद यादव सेवानिवृत्त, ग्राम पंचायत उपका में भावभीनी विदाई
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg 

कोटा/बिलासपुर, 6 अगस्त। विकासखंड कोटा की ग्राम पंचायत उपका में लगभग 30 वर्षों तक निष्कलंक एवं समर्पित सेवाएं देने के बाद ग्राम नेवसा गोबरिपाट निवासी श्री केशव प्रसाद यादव गुरुवार को ग्राम पंचायत सचिव के पद से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
श्री यादव ने अपने सेवाकाल की शुरुआत वन विभाग (फॉरेस्ट विभाग) से की थी। इसके बाद उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों में सचिव के रूप में कार्य करते हुए शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पंचायत विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 उनकी सरल कार्यशैली, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वे ग्रामीणों और सहकर्मियों के बीच हमेशा सम्मान के पात्र रहे।
विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि श्री केशव प्रसाद यादव ने पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनका योगदान आने वाली पीढ़ी के पंचायत कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ, शाल-श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान  उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल एवं सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सरपंच रामकुमारी, उपसरपंच कन्हैया यादव, रोजगार सहायक सीमा मार्को, ईश्वर उरेती, शिक्षक सूरज बाजपेयी, शिक्षिका कुसुम बुनकर, शिक्षक कृष्ण कुमार जगत, शिक्षिका मीरा जगत, पंच अनीता रैदास, शिव मोगरे, भगवान सिंह, कमलेश, पंच गोलू, पंच रामखेलावन, पंच गंगोत्री रैदास, श्याम सिंह ओट्टी, संत कुमार जायसवाल, फेकू जायसवाल, परस सलाम, पंच धर्मेंद्र, पंच रामकुमारी, बलराम विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments