रतनपुर पुलिस ने रैनपुर के अनमोल ढाबा के संचालक सहित 3आरोपियों को किया गिरफ्तार,150 ली कच्ची महुआ शराब जब्त
*गिरफ्तार आरोपी –*
1. अतुल सोनी पिता विजय सोनी उम्र 30 साल निवासी बुढामहादेव रतनपुर । (ढाबा संचालक)
2. कुनाल साहू पिता दिनेश कुमार उम्र 25 साल निवासी कसेरपारा रतनपुर थाना रतनपुर (ढाबा कर्मचारी)
3. शिवशंकर गोंड पिता श्यामजी गोंड उम्र 39 साल निवासी भेलवाटिकरी थाना कटघोरा जिला कोरबा।
श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है, इसी कड़ी में आज दिनाँक 22/08/2026 को पुलिस को सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल क्रमॉक सीजी-12 एजी-2845 में ग्राम रैनपुर कर्रा के अनमोल ढाबा में शराब बिक्री करने हेतु शराब छोडने जा रहा है कि सूचना से वर्तमान प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पांण्डेय के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर ग्राम रैनपुर कर्रा के अनमोल ढाबा में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही आरोपीगण अतुल सोनी, कुनाल साहू, एवं शिवशंकर गोंड के कब्जे से कुल 150 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 30000 रूपये व शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश कुमार पांण्डेय, प्र.आर. कौशलराम खॅुटे, आर. धीरज कश्यप , पवन ठाकुर, आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।
0 Comments