कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने भूपेश बघेल को दी जन्मदिन की बधाई
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट
बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल के जन्मदिवस के अवसर पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में बिलासपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे। सभी ने रायपुर स्थित निवास पर पहुंचकर भूपेश बघेल से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान विधायक अटल श्रीवास्तव ने बड़ी माला पहनाकर भूपेश बघेल का स्वागत किया और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। विधायक श्रीवास्तव के साथ विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, पूर्व महापौर रामशरण यादव, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, पूर्व बिलासपुर मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, पूर्व सभापति जितेंद्र पांडे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिव बालक कौशिक, तखतपुर नेता आत्मजीत मक्कड़, जिला विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष लकी यादव, समीर अहमद, आर.पी. सिंह, रंजीत सिंह एवं अनिल कौशिक सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
बिलासपुर के साथ-साथ मुंगेली एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से भी सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
0 Comments