मिट्ठूनवागांव में 30 लाख रुपये की लागत से बनेगा महतारी सदन, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव की अनुशंसा पर मिली स्वीकृति

मिट्ठूनवागांव में 30 लाख रुपये की लागत से बनेगा महतारी सदन, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव की अनुशंसा पर मिली स्वीकृति
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट 

कोटा। जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत मिट्ठूनवागांव के लिए विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन निर्माण की स्वीकृति मिली है।
महतारी सदन के निर्माण से गांव की महिलाओं को सामूहिक गतिविधियों, बैठकों और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध होने की उम्मीद है। इससे महिला समूहों की गतिविधियों को बढ़ावा देने और महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने में भी मदद मिल सकती है।
इस स्वीकृति से ग्राम पंचायत मिट्ठूनवागांव में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ा है। अब ग्रामीणों को महतारी सदन के निर्माण कार्य शुरू होने और निर्धारित समय में पूरा होने का इंतजार है।

Post a Comment

0 Comments