लखराम चखना दुकान में अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुये आरोपी गिरफ्तार

लखराम चखना दुकान में अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुये आरोपी गिरफ्तार
कोटा/रतनपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम लखराम शराब भट्ठी के पास चखना दुकान संचालक सुखदेव मराठा पिता स्वर्गीय बालाजी मराठा उम्र 32 वर्ष निवासी मोतीपुर भेडि़मुडा रतनपुर अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कोटा श्रीमति नुपुर उपाध्याय के नेतृत्व में थाना प्रभारी रतनपुर निलेश पाण्डेय के हमराह टीम तैयार कर ग्राम लखराम शराब भट्ठी के चखना दुकान में विधिवत् रेड कार्यवाही किया गया, जिनके द्वारा आरोपी सुखदेव मराठा के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब किमती 3200 रू. बरामद हुआ, जिसे जप्त कर आबकारी एक्ट प्रवधानों के तहत् कार्यवाही करते हुये आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments